महिला ने किया अपने बॉस का कत्ल, वजह जान करेंगे हिम्मत को सलाम

Edited By Isha,Updated: 02 Nov, 2018 03:39 PM

mum executed by saudi arabia for killing her boss who was trying to rape her

सऊदी अरब में हाल ही में एक महिला को मौत की सजा दे दी गई, पर जिस कारण उसे ये सजा दी गई है, उसे जान कर हर कोई इस फैसले की निंदा कर रहा है। महिला को ये सजा अपने बॉस की हत्या करने के जुर्म में दी गई और ये हादसा तब हुआ जब उसका बॉस उसके साथ रेप...

रियादः  सऊदी अरब में हाल ही में एक महिला को मौत की सजा दे दी गई, पर जिस कारण उसे ये सजा दी गई है, उसे जान कर हर कोई इस फैसले की निंदा कर रहा है। महिला को ये सजा अपने बॉस की हत्या करने के जुर्म में दी गई और ये हादसा तब हुआ जब उसका बॉस उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित महिला इंडोनेशिया की रहने वाली थी।
PunjabKesari
ये कहनी इंडोनेशियाई महिला तुती तुर्सिलावटी की है, जो सऊदी अरब के थैफ शहर में मेड का काम करती थी। साल 2010 में महिला ने अपने बॉस का खून कर दिया था। महिला का कहना था कि वह उसके साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान खुद को बचाने के दौरान हुई झड़प में वो मारा गया, हालांकि उसकी दलील को वहां की अदालत ने नहीं माना। 
PunjabKesari
हैरानी की बात ये है कि तुती की मौत की सजा को लेकर सऊदी अरब ने इंडोनेशिया सरकार को कोई जानकारी तक नहीं दी, जिसके बाद इंडोनेशिया ने अपना विरोध भी दर्ज कराया है। वहीं, इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भी खटास आ गई है। इंडोनेशिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने सऊदी अरब के विदेशमंत्री से पूछा है कि तुती को सजा देने को लेकर हमें पहले से सूचना क्यों नहीं दी गई। इस मामले को लेकर इंडोनेशिया के एक पार्लियामेंट मेंबर ने कहा कि सऊदी अरब ने इस मामले में मानवाधिकार के सभी सिद्धांतों की अनदेखी कर दी, जिसमें हर किसी को मिला जीने का अधिकार भी शामिल है।
PunjabKesari

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!