म्यामां में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 51 हुई, राहत कार्य में जुटी सेना

Edited By Tanuja,Updated: 11 Aug, 2019 05:02 PM

myanmar landslide kills 51  troops help flood rescue

म्यामां ने तेजी से बढ़ते पानी में हजारों लोगों के फंस जाने और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 51 हो जाने के बाद

इंटरनेशनल डेस्कः म्यामां ने तेजी से बढ़ते पानी में हजारों लोगों के फंस जाने और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 51 हो जाने के बाद राहत प्रयासों में मदद पहुंचाने के लि पॉंग शहर में सैंकड़ों आपात बचाव कर्मी रविवार को भी भूस्खलन के मलबे से लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे।

PunjabKesari

म्यामां के अग्निशमन सेवा विभाग ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर तीन और शव मिले। (भूस्खलन की इस घटना में) मरने वालों की संख्या 51 हो गयी ।'' मोन, कारेन और काचिन प्रांतों के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश हुई है जिससे सड़कों पर पानी भर गया है, पुल नष्ट हो गये हैं और लोग बचने के लिए नौका से भागने को मजबूर हो गए हैं।

PunjabKesari

बारिश के मौसम के चरम पर पहुंचने के साथ ही सशस्त्र बल राहत कार्यों में जुट गये हैं। ब्रिगेडियर जनरल जॉ मिन टून ने कहा, ‘‘ हमारी क्षेत्रीय सैन्य कमान आपदा क्षेत्रों में तलाश एवं बचाव कार्यों में मदद पहुंचाने में जुटी है।'' उन्होंने कहा, ‘‘ भोजन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।'' सबसे अधिक प्रभावित मोन प्रांत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस टाउनशिप के एक निवासी ने कहा, ‘‘ यह साल सबसे बदतर है।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!