म्यामांर ने की रोहिंग्या दुव्र्यहार पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट खारिज

Edited By Isha,Updated: 29 Aug, 2018 10:18 AM

myanmar rejects united nations report on kirohiangya mischief

रोहिंग्या के खिलाफ म्यामां की सेना पर नरसंहार के आरोप लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये इस देश ने आज इसे खारिज कर दिया। पिछले साल

यंगूनः रोहिंग्या के खिलाफ म्यामां की सेना पर नरसंहार के आरोप लगाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये इस देश ने आज इसे खारिज कर दिया। पिछले साल सैन्य कार्रवाई में 70,000 से अधिक मुस्लिम अल्पसंख्यकों को बांग्लादेश जाने के लिए विवश करने के सिलसिले में इस सप्ताह म्यामां भारी दबाव में आ गया है। 

संयुक्त राष्ट्र की तथ्यान्वेषी टीम ने सोमवार को रिपोर्ट में कहा कि बड़े पैमाने पर मानवता के खिलाफ नरसंहार और अपराधों के सबूत हैं। मंगलवार देर रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सत्र में अमरीका सहित कई देशों ने म्यामांप के सैन्य नेताओं से अंतरराष्ट्रीय न्याय का सामना करने का आह्वान किया हालांकि म्यामां ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन और इसके तथ्यों को खारिज कर दिया।
PunjabKesari
राज्य में हुई घटनाओं को नहीं रोका गया
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है, "म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की सरकार की प्रमुख होने के बाद भी अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पातीं। उन्होंने नैतिक आधार के चलते भी रखाइन राज्य में हुई घटनाओं को रोकने की कोशिश नहीं की। म्यांमार में करीब 50 साल सैन्य शासन रहा। वहां मिलिट्री कमांडरों को पूरी ताकत हासिल है। सेना को सबकुछ करने की आजादी है।'' पिछले साल अगस्त में लाखों रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार की सीमा पारकर बांग्लादेश में दाखिल हुए थे। वहां उन्होंने शरणार्थी कैंपों में पनाह ली थी।
PunjabKesari
आर्मी ने आरोपों से किया इनकार
म्यांमार आर्मी अपने ऊपर लगाए आरोपों से लगातार इनकार कर रही है। अफसरों का कहना है कि केवल रोहिंग्या आतंकियों को निशाना बनाया गया, जो अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी नामक आतंकी गुट से जुड़े हैं। इस गुट ने कई पुलिस चौकियों को निशाना बनाया था।
PunjabKesari
फेसबुक ने बंद किए अकाऊट
फेसबुक ने सोमवार को म्यांमार के सेना प्रमुख जनरल हलैंग और वहां के कई अन्य सैन्य अफसरों के अकाउंट बंद कर दिए। उनकी ओर से नफरत भरे भाषण और फेक न्यूज पोस्ट की जा रही थीं। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) ने सोमवार को म्यांमार आर्मी के जनरल मिन आंग हलैंग समेत अन्य आला अफसरों को नरसंहारक कहा था।फेसबुक ने बताया कि इन सैन्य अफसरों से संबंधित 18 फेसबुक अकाउंट, 52 फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किया गया।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!