Edited By Isha,Updated: 06 Jun, 2018 04:39 PM
म्यामां और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसने म्यामां में सुरक्षा बलों के अत्याचार के चलते देश छोड़कर चले गए 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को राहत दे दी
यंगूनः म्यामां और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसने म्यामां में सुरक्षा बलों के अत्याचार के चलते देश छोड़कर चले गए 700,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को राहत दे दी। रोहिंग्या की वापसी को लेकर म्यामां और UN के बीच करार हो गया है। इस सहमतिपत्र में एक ‘‘सहयोग की रूपरेखा’’ बनाने पर सहमति बनी है जिसका उद्देश्य रोहिंग्या शरणार्थियों की ‘‘स्वैच्छिक, सुरक्षित, सम्मानित और स्थायी’’ वापसी के लिए स्थितियां निर्मित करना है।
म्यामां के सुरक्षा बलों पर पश्चिमी रखाइन प्रांत में बलात्कार, हत्या, प्रताडऩा और रोहिंग्या के घरों को जलाने के आरोप हैं जहां अधिकतर रोहिंग्या रहते थे। संयुक्त राष्ट्र और अमरीका ने गत वर्ष अगस्त में शुरू हुई कार्रवाई को ‘‘जातीय सफाया’’ करार दिया था। म्यामां और बांग्लादेश गत नवम्बर में रोहिंग्या की स्वदेश वापसी शुरू करने पर सहमत हुए थे। म्यामां में संयुक्त राष्ट्र के रेजीडेंट एंड ह्यूमैनिटैरियन कोआॢडनेटर के. ओस्तबी ने कहा कि यह समझौता इस संकट के समाधान में पहला महत्वपूर्ण कदम है। उ
उन्होंने कहा कि काफी काम करने हैं। इस कार्य के महत्व को कमतर करके नहीं देखा जाना चाहिए। हम करीब 700,000 लोगों की बात कर रहे हैं जिन्हें न केवल वापस लौटना होगा बल्कि उनकी वापसी के लिए स्थितियां भी सही होनी चाहिए। यह स्थितियां समाज में उनकी पहचान, उनकी सुरक्षा और उनकी सेवाओं, आजीविका और रहने के एक स्थान के संबंध में है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि समझौता उसके शारणार्थी और विकास एजेंसियों को रखाइन प्रांत तक पहुंच प्रदान करेगा।