उत्तर कोरिया ने 70वीं वर्षगांठ पर निकाली सैन्य परेड, पर नहीं दिखाई आईसीबीएम

Edited By Isha,Updated: 09 Sep, 2018 10:23 AM

n korea to hold military parade to mark 70th anniversary

उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ पर रविवार को सैन्य परेड निकाली लेकिन वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रदर्शन से बचा। ये मिसाइलें अमेरिका के मुख्य

प्योंगयांगः उत्तर कोरिया ने अपनी स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ पर रविवार को सैन्य परेड निकाली लेकिन वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रदर्शन से बचा। ये मिसाइलें अमेरिका के मुख्य भूभाग तक मार करने में सक्षम हैं।
PunjabKesari
प्योंगयांग के मध्य में किम जोंग उन के समक्ष जवानों, तोपों और टैंकों का प्रदर्शन किया गया। परेड में दिखाई गई सबसे बड़ी मिसाइलें छोटी दूरी की बैटलफील्ड डिवाइसेस थी। जनवादी लोकतांत्रिक कोरिया गणराज्य की स्थापना 1948 में हुई और रविवार को वह अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसे आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया कहा जाता है।  
PunjabKesari
वाशिंगटन में थिंक टैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन के इवांस रीवेरे ने कहा कि उत्तर कोरिया में वर्षगांठ महत्वपूर्ण होती है और इस साल वाली भी अहम है। ये अवसर नेताओं के लिए उपलब्धियों और राष्ट्रीय शक्ति को प्रर्दिशत करने तथा उन्हें श्रेय देने का मौका होता है।’’
    PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!