NAM summit में शामिल होने वेनेजुएला पहुंचे अंसारी, राष्ट्रपति के साथ की वार्ता

Edited By ,Updated: 17 Sep, 2016 12:17 PM

nam summit hamid ansari holds talks with venezuelan president

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज यहां पहुंचे। इस सम्मेलन में भारत द्वारा आतंकवाद...

मार्गरिटा द्वीप(वेनेजुएला): उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज यहां पहुंचे। इस सम्मेलन में भारत द्वारा आतंकवाद पर अपनी चिंताएं व्यक्त के अलावा संयुक्त राष्ट्र में सुधार,जलवायु परिवर्तन और परमाणु निरस्त्रीकरण जैसे अहम मुद्दों पर वार्ता करने की संभावना है। 


शिखर सम्मेलन में भारत उठाएगा आतंकवाद का मुद्दा 
वेनेजुएला के कार्यकारी उपराष्ट्रपति एरिस्तोबुली इस्तुरिज ने यहां सेंटियागो मैरिनो कैरेबियन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अंसारी की अगवानी की और उनका रस्मी स्वागत किया गया।उपराष्ट्रपति अंसारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरमौजूदगी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी दूसरे एेसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।इससे पहले 1979 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इस शिखर सम्मेलन में शिरकत नहीं की थी।

अंसारी ने वेनेजुएला के मार्गरिटा द्वीप पर आयोजित हो रहे शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाते समय मार्ग में संवाददाताओं से कहा था कि शिखर सम्मेलन में भारत आतंकवाद के बारे में अपनी चिंताओं को मजबूती से उठाएगा क्योंकि वह सभी अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इस मसले पर अपनी बात रखता रहा है। अंसारी ने गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जाते समय विशेष विमान में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, हम हर मंच पर एेसा आतंकवाद पर चिंताओं को उठाने का काम कर रहे हैं और निश्चित रूप से यह गुटनिरपेक्ष आंदोलन एक महत्वपूर्ण मंच है और हम वहां भी इस मसले को उठाएंगे, इस बारे में कोई शंका नहीं है।’’ 

अंसारी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो के साथ की वार्ता
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचने के बाद आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के साथ आज बातचीत की। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद मदुरो के साथ वार्ता की, जो वेनेजुएला में उनकी पहली आधिकारिक वार्ता है।मोदी दूसरे एेसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।मदुरो के साथ वार्ता के दौरान अंसारी के साथ विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर और सचिव :पश्चिम: सुजाता मेहता थीं।  

शिखर सम्मेलन में इन मुद्दों पर हो सकती है बात
बता दें कि अंसारी शुक्रवार शाम भारत में समय के अनुसार शनिवार सुबह से शुरू अपनी 3 दिवसीय यात्रा में विश्व के नेताओं से शिखर सम्मेलन के इतर द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार,‘‘शिखर सम्मेलन में समसामयिक विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसमें आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र सुधार, पश्चिम एशिया की स्थिति, शांति और सुरक्षा पर मंडराने वाले खतरों से जुड़ी चिंताओं पर बातचीत हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक अभियानों, जलवायु परिवर्तन, स्थाई विकास, आर्थिक सुशासन, दक्षिण-सहयोग, शरणार्थियों, विस्थापितों एवं परमाणु निशस्त्रीकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।’’इसमें कहा गया है,‘‘ये सभी महत्वपूर्ण विषय आगामी महीनों में संयुक्त राष्ट्र में होने वाली चर्चाओं के संदर्भ में प्रासंगिक हैं।’’ 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!