नेपालियन के विवाह से लेकर कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है ‘नोट्रे-डेम’

Edited By vasudha,Updated: 16 Apr, 2019 04:28 PM

napoleon wedding took place in notredame

फ्रांस के महान शासक नेपोलियन बोनापार्ट की ताजपोशी और उनके विवाह सहित कई युद्धों एवं क्रांतियों का गवाह बने नोट्रे-डेम गिरजाघर गॉाथिक कला की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति का नमूना माना जाता है...

न्यूयॉर्क: फ्रांस के महान शासक नेपोलियन बोनापार्ट की ताजपोशी और उनके विवाह सहित कई युद्धों एवं क्रांतियों का गवाह बने नोट्रे-डेम गिरजाघर गॉाथिक कला की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति का नमूना माना जाता है। यही नहीं पाश्चात्य जगत की वास्तुकला के सर्वश्रेष्ठ रत्न के रूप में भी इसकी पहचान संसार भर में बनी हुई है। इस गिरजाघर की भित्तियां बोनापार्ट की 1804 में यहां हुई ताजपोशी और फिर 1810 में उनकी शादी का भव्य समारोह की गाथाएं सुनाती हैं। 
PunjabKesari

इतिहास के चंद लम्हों को खुद में समेटने वाली यह भव्य इमारत महज यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि युगों की प्रतिध्वनि इसमें देखी सुनी जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कई सदियों की कला संगम है। मध्ययुगीन कला की मर्मज्ञ एवं ‘मेट क्लोइस्टर्स’ में शिक्षक नैन्सी वू ने कहा कि इसके निर्माण में विभिन्न युगों का सौंदर्य आपस में घुला हुआ है। इनका मिश्रण बहुत ही अधिक माधुर्य से परिपूरित है। इस अनूठे गिरजाघर में सोमवार को हुये भयावह अग्निकांड से इस इमारत को अतुलनीय नुकसान पहुंचा है। इससे कला के जानकारों और इतिहासकारों को गहरा सदमा पहुंचा है। वाशिंगटन के कैथोलिक विश्वविद्यालय में वास्तुकला एवं योजना स्कूल में प्रोफेसर जूलियो बरमूडेज ने कहा कि कैथेड्रल के कई ऐसी चीजे हैं जो न केवल प्रसिद्ध हैं बल्कि धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण हैं। 
PunjabKesari

इसके ढांचे की सूक्ष्मता लोगों का ध्यान अपनी ओर तो खींचती ही है साथ ही दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर करने वाली रंगीन खिड़कियां और विशिष्ट ढंग से बाहरी दीवारों पर किसर गया बड़ा सूक्ष्म काम भी अपनी ओर बरबस ही खींच लेता है। इस आगजनी में कई अनुपम और दुर्लभ कलाकृतियों को नुकसान पहुंचा है और संभवतया इनमें से एक है ईसामसीह का कांटों का ताज। ईसाई धर्म के अनुयायी मानते हैं कि यह वही ताज है जिसे ईसा मसीह को सिर पर पहनाया गया था। उसे बेहद सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!