मंगल ग्रह पर भी आया भूकंप, नासा के लैंडर ‘इनसाइट'  ने भेजा सबूत (AUDIO)

Edited By Tanuja,Updated: 25 Apr, 2019 03:10 PM

nasa s insight lander captures audio of first likely quake on mars

न्यूयार्कः  नासा द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर ‘इनसाइट'' ने पहली बार मंगल पर संभवत: ‘‘भूकंप''''दर्ज किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी...

 न्यूयार्कः  नासा द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर ‘इनसाइट' ने पहली बार मंगल पर संभवत: ‘‘भूकंप''दर्ज किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने यह जानकारी दी। लैंडर के भूकंपमापी यंत्र ‘साइस्मिक एक्सपेरिमेंट फॉर इंटीरियर स्ट्रक्चर' (SESI) ने 6 अप्रैल को कमजोर भूकंपीय संकेतों का पता लगाया।

PunjabKesari

‘इनसाइट' का छह अप्रैल को मंगल पर 128वां दिन था। नासा ने एक बयान में कहा कि संभवत: ग्रह के भीतर से भूकंपीय संकेत मिले हैं और ऐसा पहली बार हुआ है। इससे पहले सतह के ऊपर के वायु जैसे कारकों के कारण भूकंपीय संकेत मिलते थे। संकेत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक अब भी डेटा की जांच कर रहे हैं।


अमेरिका में नासा की ‘जेट प्रपल्शन लैबोरेटरी' में ‘इनसाइट प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर' ब्रूस बैनर्डट ने कहा, ‘‘इनसाइट से मिली पहली जानकारियां नासा के अपोलो मिशन से शुरू हुए विज्ञान को आगे बढ़ाती हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘इस घटनाक्रम ने आधिकारिक रूप से एक नया क्षेत्र खोल दिया है: वह है मंगल पर भूकंप विज्ञान।'' 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!