नासा ने हमारे जैसा सौर मंडल खोजने में ली गूगल ए.आई. की मदद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Dec, 2017 09:51 AM

nasas big success

अमरीका की अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने हमारे जैसा नया सौर मंडल खोजने में गूगल के आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस (ए.आई.) का इस्तेमाल किया है। यह सौर मंडल धरती से 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है और यह सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा कर रहा है। 8 ग्रहों वाला यह सौर मंडल हमारे...

वाशिंगटन: अमरीका की अंतरिक्ष एजैंसी नासा ने हमारे जैसा नया सौर मंडल खोजने में गूगल के आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस (ए.आई.) का इस्तेमाल किया है। यह सौर मंडल धरती से 2,545 प्रकाश वर्ष दूर है और यह सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा कर रहा है। 8 ग्रहों वाला यह सौर मंडल हमारे सौर मंडल की तरह की पहली खोज है। 


केपलर-90आई नाम का अत्यंत गर्म, चट्टानी ग्रह 14.4 दिन में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करता है। यह नासा की ग्रह खोज से जुड़ी केपलर दूरबीन के डेटा विश्लेषण के लिए गूगल मशीन की मदद से खोजा गया।


नासा के खगोल-भौतिकी विभाग के निदेशक पॉल हटर्ज ने कहा, ‘‘यह खोज दर्शाती है कि हमारा डाटा आने वाले वर्षों में नवीन सोच के अनुसंधानकर्ताओं के लिए एक खजाना होगा।’’ 


धरती से करीब 30 प्रतिशत बड़ा केपलर- 90आई अपने तारे के इतना नजदीक है कि इसका औसत सतही तापमान 800 डिग्री फारेनहाइट से अधिक माना जाता है। इसका सबसे बाहरी ग्रह केपलर-90एच अपने तारे का उतनी ही दूरी से चक्कर लगाता है जितनी दूरी से धरती सूर्य का चक्कर लगाती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!