शटडाऊन का असरः US के पास नहीं फंड, अंधेरे में रहेगा व्हाइट हाउस का क्रिसमस ट्री

Edited By Tanuja,Updated: 25 Dec, 2018 12:15 PM

national christmas tree dark due to government shutdown

अमेरिका में राष्ट्ररपति ट्रंप सरकार के आंशिक शटडाउन के चलते लाइटों की मुरम्मत के लिए तत्काल फंड  न मिलने कारण क्रिसमस पर व्हाइट हाउस का नेशनल क्रिसमस ट्री अंधेरे में रहेगा...

वॉशिंगटनः अमेरिका में राष्ट्ररपति ट्रंप सरकार के आंशिक शटडाउन के चलते लाइटों की मुरम्मत के लिए तत्काल फंड  न मिलने कारण क्रिसमस पर व्हाइट हाउस का नेशनल क्रिसमस ट्री अंधेरे में रहेगा। यहां एक व्यक्ति ने शुक्रवार को इमोशनल होकर क्रिसमस ट्री पर चढ़ने की कोशिश की थी जिस कारण ट्री की लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं। नेशनल पार्क सर्विस (NPS) के मुताबिक, "संघीय सरकार का कामकाज ठप्प होने के दौरान व्हाइट हाउस का दर्शक केंद्र और नेशनल क्रिसमस ट्री स्थल बंद रहेंगे।"
PunjabKesari
NPS को आशंका है कि नेशनल क्रिसमस ट्री अनुमान से अधिक वक्त तक अंधेरे में रहेगा। शुक्रवार को क्रिसमस ट्री को देखकर एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस स्थित ट्री पर चढ़ने की कोशिश की थी। वह व्यक्ति करीब एक घंटे तक ट्री पर चढ़ा रहा था। काफी मिन्नतें करने के बाद जब वह उतरने लगा तो ट्री की लाइटों में फंस गया। इससे लाइटें खराब हो गईं। मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने फंड मुहैया नहीं कराया है।
PunjabKesari
इसके विरोध में शनिवार को अमेरिका की सरकार आंशिक रूप से हड़ताल (शटडाउन) पर चली गई। गृह विभाग, परिवहन, कृषि, विदेश और न्याय विभाग शटडाउन पर चले गए। यहां तक कि नेशनल पार्क और वन क्षेत्र में भी प्रवेश बंद है।इस आंशिक शटडाउन से अमेरिका के करीब 8 लाख कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इन्हें क्रिसमस से पहले छुट्टी पर जाना था। जो नहीं गए उन्हें बगैर तनख्वाह काम करना पड़ेगा।

 

 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!