नेपाल में धमाका: सरकारी कार्यालय में फटा प्रेशर कुकर बम,आठ लोग घायल

Edited By Anil dev,Updated: 15 Mar, 2021 12:20 PM

national news punjab kesari nepal pressure cooker government office hospital

दक्षिण-पूर्वी नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में खचाखच भरे सरकारी कार्यालय में प्रेशर कुकर बम फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। द काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र ने सहायक मुख्य जिला अधिकारी कृष्ण कुमार...

इंटरनेशनल डेस्क; दक्षिण-पूर्वी नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में खचाखच भरे सरकारी कार्यालय में प्रेशर कुकर बम फटने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। द काठमांडू पोस्ट समाचार पत्र ने सहायक मुख्य जिला अधिकारी कृष्ण कुमार निरौला के हवाले से कहा कि बम भूमि राजस्व कार्यालय के प्रथम तल पर फटा। समाचार पत्र के अनुसार, धमाके में कम से कम आठ कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। 

डीएसपी तपन दहल ने कहा, गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का लाहान के सप्तऋषि अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि अन्य घायलों के लाहान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माय रिपब्लिका समाचार पत्र के अनुसार जय कृष्ण गोइत की अगुवाई वाले सशस्त्र संगठन जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि यह भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन के अभियान का हिस्सा है। 

घटना के कुछ घंटे बाद जारी एक बयान में संगठन ने कहा, हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तौर पर दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर प्रेशर कुकर में बम लगाया था। बयान में कहा गया है कि अगर भ्रष्टाचार चलता रहा तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नेपाल सरकार तथा प्रांतीय सरकार इसके लिये जिम्मेदार होंगी। जनतांत्रिक तराई मुक्ति मोर्चा भारत की सीमा से लगे मैदानी तराई इलाकों के लोगों को वृहद राजनीतिक और आर्थिक अधिकार देने की मांग करता है।    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!