नदी में नजर आया प्रकृति का दुर्लभ नजारा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान (वीडियो वायरल)

Edited By Tanuja,Updated: 16 Nov, 2019 04:16 PM

naturally formed circular ice disc spins in frozen river in china

चीन की नदी में प्रकृति का ऐसा दुर्लभ नजारा नजर आया जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। चीन की गेन्हे नदी ...

बीजिंगः चीन की नदी में प्रकृति का ऐसा दुर्लभ नजारा नजर आया जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। चीन की गेन्हे नदी में घूमता बर्फ का गोलाकार टुकड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। प्राकृतिक रूप से बने इस टुकड़े को इस तरह घूमना दुर्लभ माना जा रहा है।

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम वैज्ञानिकों ने इसे 3 नवंबर को कैमरे में कैद किया था। बर्फ का गोलाकार टुकड़ा व्यास में 6 फुट का है और घड़ी की उल्टी दिशा में घूम रहा है। गेन्हे नदी का तापमान -5.3 डिग्री सेल्सियस रहता है। नदी साल में 200 से ज्यादा दिन तक जमी रहती है।

PunjabKesari

नदी के किनारे पर जहां आइस डिस्क बनते हैं, वहां तेजी से बहता पानी प्रतिगामी बल उत्पन्न करता है, जो बर्फ के टुकड़ों को तोड़ता जाता है और उन्हें घूमाते जाता है। यहां यह बल घड़ी की उल्टी दिशा में देखा गया।

 

इस साल जनवरी में अमेरिका के वेस्टब्रूक शहर की प्रेसंपकॉट नदी में गोलाकार बर्फ जमा हो गया। यह ऐसा लगा था जैसे नदी में चांद उतर आया हो। नदी के पास रहने वाले रॉब मिशेल ने कहा था कि बतखों ने इस बर्फ के गोले पर चहलकदमी की, जिससे इसमें चांद जैसे दाग दिखने लगे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!