नेपालः भूस्खलन में 1 महिला और 7 बच्चों की मौत

Edited By Isha,Updated: 07 Aug, 2018 11:28 AM

nepal 1 woman and seven children die in landslide

नेपाल में एक सप्ताह के दौरान भूस्खलन से एक महिला और कम से कम सात बच्चों की मौत हो गयी। इस बीच भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ आने के खतरे को देखते हुये अधिकारियों ने सोमवार को चेतावनी जारी की है।

काठमांडूः नेपाल में एक सप्ताह के दौरान भूस्खलन से एक महिला और कम से कम सात बच्चों की मौत हो गयी। इस बीच भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ आने के खतरे को देखते हुये अधिकारियों ने सोमवार को चेतावनी जारी की है।  भारी बारिश के बीच काम करते हुये बचाव दल के कर्मचारी राजधानी काठमांडू से 310 किलोमीटर दूर भेरी शहर में अभी भी एक लापता लड़के की तलाश कर रहे हैं। 

भेरी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी कृष्णा प्रसाद खाटीवाड़ा ने फोन पर रायटर को बताया कि सेना और पुलिसकर्मी मलबे में 12 वर्षीय लड़के की तलाश कर रहे हैं।  भूस्खलन में मरने वाले बच्चों की उम्र तीन से 11 वर्ष के बीच है।

नेपाल के ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में जून से सितंबर में भूस्खलन और अचानक बाढ़ आना आम बात है।  मौसम कार्यालय के अधिकारी समीर श्रेष्ठ ने बताया कि मंगलवार को मध्य और पश्चिमी नेपाल के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश होने की वजह से और भूस्खलन एवं बाढ़ आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि भारत की सीमा से लगे नेपाल के निचले तराई क्षेत्र के निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि कई नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!