नेपाल में साइबर अपराधों के लिए 122 चीनी नागरिक गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 24 Dec, 2019 05:23 PM

nepal detains 122 chinese for suspected cybercrime bank fraud

चीन ने साइबर अपराधों के सिलसिले में नेपाल में 122 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। चीन ने मंगलवार को  इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि...

बीजिंग: चीन ने साइबर अपराधों के सिलसिले में नेपाल में 122 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। चीन ने मंगलवार को  इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सीमा पार साइबर अपराधों के सिलसिले में उन लोगों को चीनी सुरक्षा अधिकारियों के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है।

 

काठमांडू के बाहरी इलाके में विभिन्न मकानों में सोमवार को की गई छापेमारी में 500 से अधिक लैपटॉप जब्त किए गए है। काठमांडू के पुलिस प्रमुख उत्तम सुबेदी ने कहा कि शक है कि आरोपियों ने आर्थिक अपराध किए और बैंक की नकदी मशीनों में हैकिंग की होगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब इतने विदेशियों को संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।''

 

इन गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि ये गिरफ्तारियां चीनी और नेपाली अधिकारियों के एक संयुक्त अभियान में की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन सीमा पार अपराधों से लड़ने और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए नेपाल के साथ सहयोग बढ़ाता रहेगा।''  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!