नेपाल: 92 किलोग्राम गांजा के साथ दो भारतीय महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Apr, 2018 10:14 PM

nepal two indian women arrested with 92 kg of ganja

नेपाल से भारत में 92 किलोग्राम गांजा की तस्करी की कोशिश के आरोप में दो भारतीय महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से कहा है कि सुमित्रा देवी साहनी (35) और रिमकी देवी (25) बिहार के मोतिहारी जिले के छतौनी कला...

काठमांडो: नेपाल से भारत में 92 किलोग्राम गांजा की तस्करी की कोशिश के आरोप में दो भारतीय महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक समाचार पत्र ने पुलिस के हवाले से कहा है कि सुमित्रा देवी साहनी (35) और रिमकी देवी (25) बिहार के मोतिहारी जिले के छतौनी कला गांव की रहने वाली हैं।

पुलिस के अनुसार भारतीय पंजीयन संख्या वाले एक वाहन की औचक जांच के दौरान दोनों के पास से गांजे के 44 पैकेट बरामद किए गए। इसके बाद हतौदा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब वाहन रोका तो चालक भाग निकलने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि जांच जारी है। 
    

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!