नेपाल : ताजा झड़पों में दो प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल

Edited By ,Updated: 22 Nov, 2015 01:47 PM

nepal two protesters killed in fresh clashes several injured

दक्षिणी नेपाल में एक प्रमुख राजमार्ग पर मधेसी प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को जबरन हटाने की कोशिश में सुरक्षा कर्मियों के गोली चलाने से कम से कम दो व्यक्ति मारे गए और कई घायल हो गए...

काठमांडो:दक्षिणी नेपाल में एक प्रमुख राजमार्ग पर मधेसी प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को जबरन हटाने की कोशिश में सुरक्षा कर्मियों के गोली चलाने से कम से कम दो व्यक्ति मारे गए और कई घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि कल देर रात उन्होंने सपतारी जिले के पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर नाकेबंदी करने वाले ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट’’ के कैडरों को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पेट्रोल बमों और ईंटों से हमला कर दिया। हिंसक संघर्ष के बाद प्राधिकारियों ने इलाके में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया ताकि राजमार्ग पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही रहे।संघर्षों में कम से कम 17 प्रदर्शनकारी और 25 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

पांच प्रदर्शनकारियों और दो पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर बताई जाती है। सपतारी जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख भीम ढकाल ने बताया कि करीब 2500 प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद संघर्ष की स्थिति आई। प्रदर्शनकरियों ने देशी हथियारों से सुरक्षा कर्मियों पर हमला शुरू किया जिसके बाद उन्हें खदेड़ने के लिए हमें बल प्रयोग करना पड़ा।’’  

मधेसी नेपाल के तराई क्षेत्र में रह रहे भारतीय मूल के लोग हैं जो नए संविधान में सात प्रांतों में अपनी पैतृक जमीन के विभाजन का विरोध कर रहे हैं। इस हिंसक आंदोलन में 40 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हिमालई देश के लिए सामान और ईंधन की आपूर्ति बाधित होने से भारत नेपाल संबंध भी प्रभावित हुए।  मधेसी समूहों के आंदोलन से नेपाल में आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। दवाओं की किल्लत की वजह से मरीजों की जान भी खतरे में है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!