Edited By Hitesh,Updated: 28 Jan, 2022 05:51 PM
रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 98,040 नए मामले सामने आए और इसी अवधि में 673 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 88,816 थी और 665 मरीजों की मौत हुई थी। संघीय प्रतिक्रिया केन्द्र ने शुक्रवार को...
इंटरनेशनल डेस्क: रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 98,040 नए मामले सामने आए और इसी अवधि में 673 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 88,816 थी और 665 मरीजों की मौत हुई थी। संघीय प्रतिक्रिया केन्द्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केन्द्र ने कहा,‘‘कोरोना महामारी के पिछले 24 घंटे में कुल 98,040 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इस बीच महामारी 673 मरीजों ने जान गवांई है।''
उन्होंने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 14,046 संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को संक्रमितों की दर बढ़कर 9.7 फीसदी तक हो गई। केन्द्र ने बताया कि रूस में इस अवधि में 29,506 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं।