अमेरिका में फिर जानलेवा बीमारी का कहर: 30 साल बाद न्यूयॉर्क में पहले बच्चे की मौत, टीकाकरण में गिरावट से बढ़ा खतरा

Edited By Updated: 03 Nov, 2026 01:42 PM

new york child dies from measles in state s first fatal case in 30 years

अमेरिका के न्यूयॉर्क में खसरे से एक बच्चे की मौत हो गई। राज्य में 30 साल बाद इस बीमारी से मौत का यह पहला मामला है। टीकाकरण दर 95 प्रतिशत के जरूरी स्तर से नीचे पहुंचने के बीच कई राज्यों में संक्रमण और मौतें दर्ज की गई हैं।

New York: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के उत्तरी ग्रामीण इलाके में खसरे से संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई है। राज्य के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 30 साल में राज्य में खसरे से मौत का यह पहला मामला है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि बच्चे की मौत सिरैक्यूज से करीब 93 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित लुईस काउंटी में हुई। अमेरिका ने उच्च टीकाकरण दर बनाए रखकर 2000 में देश के भीतर खसरे के प्रसार को रोक दिया था। हाल के वर्षों में टीकाकरण की दर में गिरावट आई है और यह इस बीमारी के प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी 95 प्रतिशत के स्तर से नीचे पहुंच गई है।

 

डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता होचुल ने बच्चे की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ''यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि जब वाशिंगटन जानबूझकर अमेरिकियों को ऐसी बीमारियों से बचाने की दशकों की प्रगति को कमजोर करता है तो कितना कुछ दांव पर लग जाता है।'' रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने इस साल अमेरिका में खसरे से संबंधित तीन मौतों की पुष्टि की है। विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने इससे अधिक मौतों की जानकारी दी है। पेनसिल्वेनिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस साल खसरे से पांच लोगों की मौत की सूचना दी है और छठी संभावित मौत की जांच कर रहे हैं।

 

होचुल ने अक्टूबर की शुरुआत में पड़ोसी राज्यों और न्यूयॉर्क के ग्रामीण इलाकों में खसरे के मामले सामने आने के बाद आपातकालीन स्थिति घोषित की थी। इस आदेश के तहत खसरे का टीका लगाने के लिए अधिक लोगों को अधिकृत किया गया। इनमें पैरामेडिक्स, दाइयां और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा नर्सों को भी चिकित्सकों के साथ मिलकर जांच कराने के आदेश देने की अनुमति दी गई।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!