संरा के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए विमान तैनात करेंगे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया

Edited By Isha,Updated: 07 Sep, 2018 05:30 PM

new zealand australia to deploy aircraft to implement sanra restrictions

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को कहा कि वे उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के मद्देनजर तीन समुद्री गश्त विमान जापान भेज रहे हैं। जापान अपतटीय क्षेत्र

इंटरनैशनल डेस्कः ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को कहा कि वे उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के मद्देनजर तीन समुद्री गश्त विमान जापान भेज रहे हैं। जापान अपतटीय क्षेत्र में एक पोत से दूसरे पोत को किए जाने वाले तेल के स्थानान्तरण पर नजर बनाए हुए है। इनमे कथित तौर पर उत्तर कोरिया का पोत शामिल है। इससे संयुक्त राष्ट्र द्वारा उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पर लगाए प्रतिबंधों को उल्लंघन होता है।

न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री रॉन मार्क ने एक बयान में कहा कि वह प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाली उत्तर कोरियाई की गतिविधियों, विशेषकर पोत से पोत के बीच होने वाले स्थानान्तरण से निपटने के लिए साथियों के साथ मिलकर समन्वित प्रयास करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर पाइने ने कहा कि उत्तर कोरिया पर आॢथक और कूटनीतिक दबाव बनाने के लिए उनका देश दो ओरियन विमान तैनात करेगा।

पाइने ने कहा कि प्रतिबंधों को लागू करने और परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए ठोस कदम उठाने के मद्देनजर उत्तर कोरिया पर दबाव बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया अपने साथियों के साथ काम करना जारी रखेगा। स्थिर और समृद्ध ङ्क्षहद-प्रशांत क्षेत्र हमेशा ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकता रहेगा।  न्यूजीलैंड भी एक ओरियन विमान तैनात करेगा।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!