नाइजर: मस्जिद में 3 आत्मघाती विस्फोटों से 10 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 05 Jun, 2018 09:48 PM

niger 10 people die in suicide bombing in mosque

नाइजर के दक्षिण-पूर्वी शहर डिफा में एक मस्जिद में तीन आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सेना प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि रोजा खोलने के लिए लोग वहां एकत्र हुए थे। डिफा के आस-पास का क्षेत्र नाइजीरिया के साथ लेक चाड और सीमाओं...

नियामे: नाइजर के दक्षिण-पूर्वी शहर डिफा में एक मस्जिद में तीन आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सेना प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि रोजा खोलने के लिए लोग वहां एकत्र हुए थे। डिफा के आस-पास का क्षेत्र नाइजीरिया के साथ लेक चाड और सीमाओं के सटा हुआ है। 

चाड और कैमरून आतंकवादी समूह बोको हरम के दो गुटों का एक गढ़ है, जो इस क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने के लिए लड़ रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा,"धार्मिक सेवा के दौरान सोमवार रात तीनों लोगों ने अपने आप को विस्फोट से उड़ा लिया।" उन्होंने बाद में कहा कि तीनों आत्मघाती महिला थीं। 

दक्षिण-पूर्वी नाइजर में आतंकवादियों द्वारा बोको हराम से जुड़े हुए आतंकवादियों के बीच हमलों को देखा गया है। इस्लामिक स्टेट समूह धीरे-धीरे दो गुटों में बंट गया है जिनमें से एक गुट ने सीरिया आधारित इस्लामिक स्टेट के प्रति निष्ठा का वचन दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!