नाइजीरिया के अपहर्ताओं ने जर्मन वैज्ञानिकों के लिए इतनी फिरौती मांगी

Edited By ,Updated: 25 Feb, 2017 10:28 AM

nigerian kidnappers demand for german scientists

नाइजीरिया में जर्मन पुरातत्वविदों के अपहर्ताओं ने उन्हें छोड़ने के लिए 6 करोड़ नायरा (नाइजीरिया की मुद्रा)करीब 2 लाख अमरीकी डॉलर की फिरौती मांगी है...

कादुना(नाइजीरिया):नाइजीरिया में जर्मन पुरातत्वविदों के अपहर्ताओं ने उन्हें छोड़ने के लिए 6 करोड़ नायरा (नाइजीरिया की मुद्रा)करीब 2 लाख अमरीकी डॉलर की फिरौती मांगी है।जर्मन पुरातत्वविद और उनके सहयोगी का अपहरण इस सप्ताह उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव से किया गया था।   


अपहरण के दौरान अपहर्ताओं ने 2 गांव वालों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।खुदाई के स्थल पर काम रहे एक कर्मचारी ने बताया कि उसने गुरूवार को एक व्यक्ति को खुदाई स्थल के प्रभारी को फोन करके फिरौती मांगते सुना।फोन करने वाले व्यक्ति ने इसमें पुलिस को नहीं शामिल करने की चेतावनी दी।कर्मचारी ने यह बात नाम न छापने की शर्त पर बताई क्योंकि वह संवाददाता से बात करने के लिए अधिकृत नहीं था।

विशेष पुलिस बल और एक विशेष जांच दल कादुना राज्य के जनजेला गांव के आसपास तलाश कर रहे हैं।यहीं से बंदूकधारियों ने बुधवार को प्रोफेसर पीटर ब्रेउनिग और उनके सहयोगी जोहान्स बेहरिनगर का अपहरण कर लिया था।पीटर 65 साल के हैं जबकि बेहरिनगर की उम्र 20 साल के आसपास है।ये दोनों चार लोगों वाले उस दल का हिस्सा हैं, जो फ्रैंकफर्ट के गोयथे विश्वविद्यालय से नाइजीरिया के राष्ट्रीय संग्रहालय एवं स्मारक आयोग के साथ सहयोग करते हुए नॉक संस्कृति के अवशेष खोजने के लिए आया था।नाइजीरिया की समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक नाइजीरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति यमी आेसीनबाजो ने संघीय पुलिस प्रमुख को इस मामले के लिए गुरूवार को तलब किया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!