बोकोहराम द्वारा रिहा नाइजीरियाई छात्राएं घर लौटीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Mar, 2018 11:23 PM

nigerian students returning home by bokoharam return home

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के दापची में बोको हराम जिहादी समूह द्वारा 19 फरवरी को अपहृत की गई छात्राएं इस सप्ताह रिहा किए जाने के बाद आज अपने घर लौट आईं। इन छात्राओं ने करीब पांच सप्ताह कैद में बिताया। अपने सिर को बुर्के से ढके हुए ये 105 छात्राएं...

दापची: उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के दापची में बोको हराम जिहादी समूह द्वारा 19 फरवरी को अपहृत की गई छात्राएं इस सप्ताह रिहा किए जाने के बाद आज अपने घर लौट आईं। इन छात्राओं ने करीब पांच सप्ताह कैद में बिताया। अपने सिर को बुर्के से ढके हुए ये 105 छात्राएं स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बज कर करीब 30 मिनट पर पांच बसों में सवार हो कर नाइजीरियाई सेना की निगरानी में योबे राज्य के दापची पहुंचीं।

राष्ट्रीय राजधानी अबुजा में प्राधिकारियों के साथ तीन दिन बिताने के बाद रविवार को लौटीं छात्राओं का उसी बोर्डिंग स्कूल में उनके अभिभावकों ने स्वागत किया जहां से इन छात्राओं का अपहरण किया गया था। इन छात्राओं को बुधवार को रिहा किया गया था। बोको हराम ने कुल 111 छात्राओं का अपहरण किया था। बातचीत के बाद बोकोहराम के चरमपंथियों ने बुधवार को 105 छात्राओं को तो रिहा कर दिया, लेकिन एक छात्रा लीह शरीबू अभी भी बंधक है। 

बताया जाता है कि लीह ईसाई है और उसने इस्लाम धर्म कबूलने से इनकार कर दिया। अपहृत की गई पांच छात्राओं के बारे में माना जाता है कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने की कोशिश के दौरान ये लड़कियां भगदड़ में मारी गयीं।          

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!