निसान कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोसन टोक्यो में गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 21 Nov, 2018 03:05 PM

nissan s cost killer chief carlos ghosn arrested for financial fraud

भीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप के चलते निसान कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोसन को टोक्यो में गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने पर विचार कर रही है...

टोक्योः गंभीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप के चलते निसान कंपनी के चेयरमैन कार्लोस घोसन को टोक्यो में गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने पर विचार कर रही है। जापान की सरकारी प्रसारण कंपनी एनएचके और अन्य मीडिया हाउसों ने कहा कि आय कम बताने समेत अन्य गड़बड़ियों को लेकर अभियोजक ने घोसन से पूछताछ   के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है।

निसान ने बयान में कहा कि व्हिस्ल ब्लोअर की ओर से शिकायत मिलने के बाद घोसन के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। टोक्यो लोक अभियोजक कार्यालय ने घोसन को लेकर आ रही खबरों में टिप्पणी से इंकार किया है।घोसन रेनॉल्ट, निसान और मित्सुबिशी गठबंधन के प्रमुख हैं।निसान ने कहा कि उसने घोसन और प्रतिनिधि निदेशक ग्रेग केली दोनों के खिलाफ कुछ महीने पहले जांच शुरू की थी।

जांच में पता चला कि कई साल से घोसन और केली ने टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज सिक्योरिटीज में अपने पारिश्रामिक के बारे में गलत जानकारी दी है। उन्होंने अपने पारिश्रमिक को वास्तविक पारिश्रमिक से कम बताया है। घोसन के संबंध में कई और गड़बड़ियों का भी पता चला है जिसमें कंपनी की संपत्ति का निजी तौर पर इस्तेमाल करने जैसी चीजें शामिल हैं।
घोसन को लेकर सबसे पहले समाचार पत्र असाही शिम्बुन ने खबर दी थी जिसमें कहा गया था कि अभियोजक घोसन से पूछताछ कर रही है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!