रोजर पेनरोस, रिनहार्ड गेनजेल ओर एंड्रेया गेज को मिला फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार

Edited By Yaspal,Updated: 06 Oct, 2020 06:56 PM

nobel prize in physics

इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार ब्लैक होल से जुड़े अनुसंधानों के लिए ब्रिटेन के रोजर पैनरोज, जर्मनी के राइनहार्ड गैन्जेल और अमेरिका की आंद्रे गेज को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव प्रोफेसर जी के हैन्सन ने मंगलवार को इस...

इंटरनेशनल डेस्कः इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार ब्लैक होल से जुड़े अनुसंधानों के लिए ब्रिटेन के रोजर पैनरोज, जर्मनी के राइनहार्ड गैन्जेल और अमेरिका की आंद्रे गेज को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव प्रोफेसर जी के हैन्सन ने मंगलवार को इस पुरस्कार की घोषणा की। गेज भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली चौथी महिला हैं। वर्ष 1903 में मैरी क्यूरी ,1963 में मारिया गोयपर्ट और 2018 में डोना स्ट्रिकलैंड को इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

हैन्सन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि वर्ष 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार को तीन वैज्ञानिकों में बांटा गया है और तीनों वैज्ञानिकों की खोज अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल से जुड़ी है। पुरस्कार समारोह का आयोजन 10 दिसम्बर को ऑनलाइन होगा। ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पेनरोज ने यह पता लगाया है कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है। हैंन्सन ने कहा,‘‘ब्रिटेन में पैदा हुए और ऑक्सफोडर् यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले रोजर पैनरोज ने पता लगाया है कि ब्लैक होल के निर्माण को सापेक्षता के सिद्धांत पर समझा जा सकता है। उन्हें पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा प्रदान किया जायेगा।''

जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर एक्ट्रारेस्ट्रीयल फिजिक्स और अमेरिका के बेरकेले स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के राइनहार्ड गैन्जेल और लॉस एंजेलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की आंद्रे गेज को शेष पुरस्कार की राशि को को संयुक्त रूप से दिया जायेगा।इन दोनों वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट को खोज निकाला है। पुरस्कार की राशि 864200 डॉलर है। राइनहार्ड गेंजल जर्मनी में पैदा हुए और माक्स प्लांक इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं। गेज यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस में प्रोफेसर हैं।

अतिसूक्ष्म कणों से लेकर ब्रह्मांड के विशाल रहस्यों को सुलझाने के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। कनाडा में जन्में ब्रह्मांडविज्ञानी जेम्स पीबल्स और स्विस अंतरिक्षविज्ञानी मीषेल मेयर और डिडियर क्वेलोज को पिछले वर्ष यह पुरस्कार मिला। जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद शुरुआती समय पर काम करने के लिए यह पुरस्कार मिला तो मेयर और क्वेलोज को सौरमंडल के बाहर ग्रहों की खोज करने के लिए इससे सम्मानित किया गया।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!