Edited By ,Updated: 01 May, 2017 02:09 PM
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया को एक ‘गंभीर खतरा’ बताया...
लंदन: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया को एक ‘गंभीर खतरा’ बताया।
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, आबे ने शनिवार को रूस की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन उत्तर कोरिया के नाकाम परीक्षण को ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ और जापान के लिए ‘गंभीर खतरा’ बताया। बता दें कि उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षण की चेतावनी मिलने के बाद टोक्यो की एक प्रमुख सबवे प्रणाली की सभी लाइनों को 10 मिनट के लिए बंद कर दिया गया था। टोक्यो मेट्रो के अधिकारी हिरोशी ताकिजावा ने कहा कि सबवे को अस्थायी तौर पर बंद किए जाने के कारण शनिवार सुबह 13,000 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।