किम जोंग निजी ट्रेन में पहुंचे रूस, पुतिन से करेंगे शिखर वार्ता

Edited By Tanuja,Updated: 24 Apr, 2019 02:20 PM

north korea s kim jong un reaches russia for summit with

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए बुधवार को रूस पहुंच गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद...

व्लादिवोस्तोकः उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शिखर वार्ता करने के लिए बुधवार को रूस पहुंच गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में पुतिन के साथ पहली बार शिखर वार्ता करेंगे। ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' (केसीएनए) की एक रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी निजी ट्रेन में बुधवार तड़के रूस के लिए रवाना हुए थे।

उनके साथ गए प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री री योंग हो भी शामिल हैं। किम की ट्रेन तूमन नदी पार कर रूस की सीमा में दाखिल हुई। रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार लोक वेशभूषा में महिलाओं ने उनका स्वागत ब्रेड और नमक के साथ पारम्परिक तरीके से किया। व्लादिवोस्तोक के रस्काई द्वीप पर मंगलवार को रूसी और उत्तर कोरियाई झंडे लहराते दिखे थे, जहां एक विश्वविद्यालय के परिसर में शिखर वार्ता होने की संभावना है।

विशेषज्ञों ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ गतिरोध के बीच किम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तलाश कर रहे हैं। रूसी सरकार के मुख्यालय ‘क्रेमलिन' ने मंगलवार को कहा था कि दोनों नेता रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में गुरुवार को मुलाकात करेंगे। एएफपी निहारिका शोभना शोभना 2404 1013 व्लादिवोस्तोक नननन

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!