उम्र से आधी गर्लफ्रैंड के कारण नॉर्वे  मंत्री  को  देना पड़ा इस्तीफा

Edited By Tanuja,Updated: 18 Aug, 2018 12:13 PM

norway minister resigns after breaching security rules during iran trip

नॉर्वे के एक मंत्री को अपनी उम्र से आधी गर्लफ्रैंड की वजह से इस्तीफा देना पड़ गया।  दरअसल फिशरीज मिनिस्टर पेर सेंडबर्ग (58)  गर्लफ्रेंड पूर्व मिस ईरान बहारीह लेटनेस (28) के साथ जुलाई में छुट्टियां मनाने ईरान गए थे...

ओस्लोः  नॉर्वे के एक मंत्री को अपनी उम्र से आधी गर्लफ्रैंड की वजह से इस्तीफा देना पड़ गया।  दरअसल फिशरीज मिनिस्टर पेर सेंडबर्ग (58)  गर्लफ्रेंड पूर्व मिस ईरान बहारीह लेटनेस (28) के साथ जुलाई में छुट्टियां मनाने ईरान गए थे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था। दरअसल, नॉर्वे की इंटेलिजेंस एजेंसी चीन और रूस के अलावा ईरान को भी जासूसी कराने वाले देशों की सूची में शामिल करती रही है। 
PunjabKesari
सेंडबर्ग ने छुट्टियों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में सूचना भी नहीं दी थी। वे अपना सरकारी मोबाइल फोन साथ ले गए थे। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों उनकी आलोचना कर रहे थे। नॉर्व में प्रोग्रेस पार्टी ने कंजरवेटिव और लिबरल्स के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। प्रोग्रेस पार्टी में सेंडबर्ग दूसरे नंबर पर थे। 
प्र  नॉर्वे की प्रधानमंत्री अरना सोलबर्ग ने कहा, "सेंडबर्ग को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था। मुझे लगता है कि ये सही फैसला था। वे एक जिम्मेदार पद पर थे, इसके बावजूद उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर समझदारी नहीं दिखाई।''

 मंत्री की गर्लफ्रेंड ने नॉर्वे की नागरिकता पाने के लिए तीन बार आवेदन लगाए थे। तीनों बार ये खारिज कर दिए गए। उन्हें देश से बाहर भी निकाल दिया गया। हालांकि, बाद में उन्हें इस आधार पर नॉर्वे में रहने की इजाजत मिली कि ईरान में उनकी जबर्दस्ती शादी कराई जा सकती थी। डैगब्लाट अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, लेटनेस ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट मसलन मिस ईरान 2013, मिस ग्लोब ईरान 2014 और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ईरान में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। वे दो कंपनियों की मालिक हैं, जिनसे नॉर्वे-ईरान के बीच मछली और गैस का आयात-निर्यात होता है। नॉर्वे के इंटेलिजेंस ने लेटनेस को लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, लेटनेस ने ईरान सरकार से किसी भी तरह के संबंधों से इंकार किया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!