नास्त्रेदमस की 2018 बारे खतरनाक भविष्यवाणी को लेकर दुनिया में हड़कम्प

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 11:32 AM

nostradamus 2018 predictions see world war 3 disaster

नया साल शुरू होते ही करीब 450 साल पहले पहले फ्रांस के 16वीं (1503-1566) सदी के जाने-माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस द्वारा वर्ष 2018 को लेकर की गई खतरनाक भविष्यवाणी को लेकर दुनिया में हड़कम्प मचा हुआ है।

वॉशिंगटनः नया साल शुरू होते ही करीब 450 साल पहले पहले फ्रांस के 16वीं (1503-1566) सदी के जाने-माने भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस द्वारा वर्ष 2018 को लेकर की गई खतरनाक भविष्यवाणी को लेकर दुनिया में हड़कम्प मचा हुआ है।  नास्त्रेदमस ने साल 2018 में तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की थी और  नए साल के आगाज पर उत्तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग उन ने अमरीका को खुलेआम परमाणु हमले की धमकी देकर तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका को और बढ़ा दिया है। 
PunjabKesari
भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने कहा था कि साल 2018 में भीषण प्राकृतिक आपदाएं आएंगी, अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाएगी और तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो जाएगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां पहले भी सही साबित हो चुकी हैं, जिससे दुनिया की चिंता बढ़ना लाजमी है। वर्तमान समय में उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच जिस तरह की तनातनी चल रही है, उससे तो यही लगता है कि इस साल परमाणु युद्ध का टलना मुश्किल है। अगर तीसरा विश्वयुद्ध हुआ, तो यह प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध से भी भयानक होगा। वैश्विक व्यवस्था तहस-नहस हो जाएगी।

PunjabKesari
नए साल पर अपने भाषण के दौरान उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमरीका को धमकी देते हुए कहा, ''अमरीका की पूरी ज़मीन हमारी परमाणु मिसाइलों की जद में है और इन मिसाइलों का बटन हमेशा ही मेरी टेबल पर रहता है।' उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनकर दुनिया के सामने आएगा।इससे पहले उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा कि साल 2018 में भी उनका देश परमाणु परीक्षण जारी रखेगा, जिससे वह 'अजेय' परमाणु शक्ति के तौर पर उभरे।एक अजेय शक्ति के रूप में उत्तरी कोरिया के अस्तित्व को न ही कमजोर किया जा सकता है और न ही नकारा जा सकता है।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!