अब क्रूज पर लें मुंबई से बैंकॉक तक के सफर का मजा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Oct, 2017 10:28 AM

now you can take a cruise to and from mumbai and bangkok

अगर आप बैंकॉक जाना चाहते है और हवाई सफर से बचना चाहते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप मुंबई से बैंकॉक और एथेंस से मुंबई क्रूज से आ जा सकते है। ‘वाइकिंग्स ओसीन क्रूज’ मुंबई से दो नई सेवाएं शुरु करने वाली है जिसमें आप मुंबई से बैंकॉक और एथेंस से...

नई दिल्लीः अगर आप बैंकॉक जाना चाहते है और हवाई सफर से बचना चाहते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप मुंबई से बैंकॉक और एथेंस से मुंबई क्रूज से आ जा सकते है। ‘वाइकिंग्स ओसीन क्रूज’ मुंबई से दो नई सेवाएं शुरु करने वाली है जिसमें आप मुंबई से बैंकॉक और एथेंस से लेकर मुंबई तक क्रूज से सफर कर सकते हैं।

16 दिनों में मुंबई से बैंकॉक
हवाई यात्रा से भले ही आपको बैंकॉक पहूंचने में चंद घंटे लगे लेकिन क्रूज का अपना अलग ही मजा है। क्रूज से आप 16 दिनों में मुंबई से बैंकॉक पहुंच सकते है। इस टूर में 8 निर्देशित पर्यटन और 5 देशों को भी शामिल किया जाएगा। इन 16 दिनों मे यह क्रूज गोवा, कोलंबो, कुआलालंपुर, सिंगापुर जैसे जगहों से होकर गुजरेगा।

2018 में शुरु होगी सेवा
क्रूज के द्वारा आप एथेंस से मुंबई 21 दिनों में आ सकते है। 21 दिन की यात्रा में क्रूज आपको प्राचीन व्यापारिक मार्ग से भारत लेकर आएगा। यह यात्रा 9 गाइड टूर और 6 देशों को कवर करेगी। यात्रियों को एथेंस के प्राचीन शहर, प्राचीन बंदरगाह, पिरामिड के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मुंबई से बैंकॉक क्रूज़ सेवा 8 सितंबर 2018 से शुरु की जाएगी, जबकि एथेंस से मुंबई के लिए यह क्रूज सेवा 19 अगस्त, 2018 से शुरू की जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!