ukraine crisis: रूस ने दी धमकी-अमेरिका और यूरोप ने लगाया प्रतिबंध, तो 300 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगा तेल

Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Mar, 2022 10:10 AM

oil prices will hit 300 a barrel if us europe ban imports russia

रूस ने कहा कि अगर पश्चिमी देश रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाते हैं, तो रूस जर्मनी के लिए अपनी मुख्य गैस पाइपलाइन को बंद कर देगा। यह जानकारी बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दी।

इंटरनेशनल डेस्क: रूस ने कहा कि अगर पश्चिमी देश रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाते हैं, तो रूस जर्मनी के लिए अपनी मुख्य गैस पाइपलाइन को बंद कर देगा। यह जानकारी बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दी। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी कि रूसी तेल की अस्वीकृति का वैश्विक बाजार में विनाशकारी परिणाम दिखेंगे, जिससे तेल की कीमतें दोगुनी से अधिक बढ़कर 300 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी।

 

यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के जवाब में रूस को सबक सिखाने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। जर्मनी और नीदरलैंड ने हालांकि सोमवार को इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। बता दें कि यूरोपीय संघ अपने उपयोग का लगभग गैस का 40 प्रतिशत और तेल का 30 प्रतिशत हिस्सा रूस से खरीदता है। रूस से आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक आपूर्ति का अन्य स्रोत नहीं है।

 

नोवाक ने कहा कि यूरोपीय बाजार में रूसी तेल का विकल्प जल्दी से खोजना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अन्य स्रोत मिल भी जाते हैं, तो वे काफी महंगा होंगे। बता दें कि रूस प्राकृतिक गैस का दुनिया का शीर्ष उत्पादक और कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। यूक्रेन पश्चिमी देशों से रूस पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने के लिए आग्रह कर रहा है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!