प्रशांत महासागर में ‘नोलो’ का कहर, 185 किमी/घंटे की रफ्तार से बढ़ा तूफान

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 09:26 AM

olo wreaks havoc in the pacific ocean storm intensifies with speeds of 185 km h

प्रशांत महासागर में हवाई के मुख्य द्वीपों से काफी दूर स्थित तूफान 'नोलो' शनिवार को मजबूत होकर भीषण चक्रवात में बदल गया। मियामी स्थित 'नेशनल हरिकेन सेंटर' के अनुसार, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार तेजी से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है,...

वाशिंगटनः प्रशांत महासागर में हवाई के मुख्य द्वीपों से काफी दूर स्थित तूफान 'नोलो' शनिवार को मजबूत होकर भीषण चक्रवात में बदल गया। मियामी स्थित 'नेशनल हरिकेन सेंटर' के अनुसार, चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार तेजी से बढ़कर 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिसका अर्थ है कि यह अब श्रेणी-3 के चक्रवात में बदल चुका है।

'नोलो' इस समय मारो रीफ से करीब 335 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है और 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 'हरिकेन सेंटर' ने कहा कि नोलो के कारण उठने वाली ऊंची और खतरनाक समुद्री लहरें निचले इलाकों में स्थित कुछ द्वीपों को प्रभावित कर सकती हैं।

हालांकि, फिलहाल किसी भी आबादी वाले द्वीप के लिए खतरा नहीं जताया गया है। इस बीच, प्रशांत महासागर में उठा एक अन्य चक्रवात 'रेचेल' (श्रेणी-1) मेक्सिको के पश्चिमी तट से दूर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 'हरिकेन सेंटर' के अनुसार, इसके प्रभाव से मेक्सिको के पश्चिमी-मध्य तट और बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप में सप्ताहांत तक खतरनाक समुद्री लहरें उठने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!