बर्लिन व शिकागो में गोलीबारी में एक की मौत, 9 घायल

Edited By Tanuja,Updated: 15 Feb, 2020 05:22 PM

one killed 9 injured in firing in berlin and chicago

जर्मनी की राजधानी  बर्लिन व  शिकागो के दक्षिणी इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए...

इंटरनेशनल डेस्कः जर्मनी की राजधानी बर्लिन व शिकागो के दक्षिणी इलाके में हुई गोलीबारी की घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। बर्लिन में शुक्रवार को संगीत समारोह के कार्यक्रम स्थल के सामने गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल होने का समाचार है। बर्लिन के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शहर के मध्य में पॉट्सडैम प्लाजो के पास स्थित टेम्पोड्रोम के बाहर अज्ञात लोगों ने खुलेआम गोलीबारी की और मौको से फरार हो गए।

 

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि गोलीबारी शुक्रवार की रात कार्यक्रम स्थल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘तुर्की कॉमेडी नाइट' से जुड़ा था या नहीं। यूरोपीय राजधानियों में बर्लिन में प्रति व्यक्ति हत्याओं की संख्या सबसे अधिक है। उधरशिकागो के दक्षिणी इलाके में एक अपार्टमेंट परिसर में गोलीबारी में 3 नाबालिगों सहित छह लोग घायल हो गए।

 

शिकागो  पुलिस ने शनिवार तड़के एक विज्ञप्ति में कहा कि शुक्रवार की रात अपार्टमेंट इकाई में सभा के दौरान गोलीबारी हुई शुरू हुई। कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। गोलीबारी में घायल तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। विज्ञप्ति के अनुसार गोलीबारी किन हालात में हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। स्थानीय समाचार पत्रों के मुताबिक गोलीबारी पार्कवे गार्डन हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में हुई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!