Edited By ,Updated: 25 Jan, 2016 09:32 PM
नाइजीरिया के बोको हराम इस्लामी समूह द्वारा अक्सर निशाना बनाए जाने वाले उत्तरी कैमरून में आज एक बाजार में सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।
याओंदे: नाइजीरिया के बोको हराम इस्लामी समूह द्वारा अक्सर निशाना बनाए जाने वाले उत्तरी कैमरून में आज एक बाजार में सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्र बताया,‘‘प्रारंभिक तौर पर मरने वालों की संख्या 29 है और लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं।’’ सूत्र ने इस बारे मेें कोई विशेष जानकारी नहीं दी कि मरने वालों में हमलावर शामिल हैं या नहीं।