पाकिस्तानी बीबियों को छोड़ रहे हैं ब्रिटेन के लोग

Edited By shukdev,Updated: 23 Jun, 2019 08:56 PM

pakistan abadi britain divorce mental ill

ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के लिए पाकिस्तान से ब्याह कर लाई गईं वधुओं में से कई को वापस पाकिस्तान छोड़ दिया जाता है। इन महिलाओं में से कई को तो उनके बच्चों से भी अलग कर दिया जाता है। ब्रिटेन की मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी ...

लंदन : ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के लिए पाकिस्तान से ब्याह कर लाई गईं वधुओं में से कई को वापस पाकिस्तान छोड़ दिया जाता है। इन महिलाओं में से कई को तो उनके बच्चों से भी अलग कर दिया जाता है। ब्रिटेन की मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। समाचार पत्र ‘द संडे टाइम्स' की खबर में बताया गया कि ये महिलाएं पाकिस्तान में विवाह के बाद ब्रिटेन लाई जाती हैं और वे अपने पति और ससुराल वालों के लिए बच्चों का पालन पोषण करती हैं। 

इन महिलाओं को कथित रूप से छुट्टी मनाने या किसी बीमार रिश्तेदार को देखने के नाम पर पाकिस्तान ले जाया जाता है। उसके बाद उन्हें अचानक तलाक दे दिया जाता है और उन्हें उनके बच्चों से अलग कर दिया जाता है जो उनसे हजारों किलोमीटर दूर होते हैं। उनके बच्चों को बताया जाता है कि उनकी मां की मृत्यु हो गई है, वे मानसिक रूप से बीमार हो गई हैं या उसने उन्हें छोड़ने का निर्णय किया है। विधि कंपनियों और परोपकार संस्थाओं से जुटाए गए आंकड़ों से किए अनुसंधान के अनुसार समाचारपत्र का अनुमान है कि 2002 से ऐसे कम से कम 1000 मामले हुए हैं जिसमें पाकिस्तानी पत्नियों को छोड़ दिया गया है। 

इसमें पाया गया कि ब्रिटेन का गृह विभाग ऐसी महिलाओं की देश में फिर से प्रवेश को बाधित कर देता है जो देश में फिर से प्रवेश का प्रयास करते हैं। इनमें से अधिकतर जीवनसाथी वीजा पर देश में आई थीं। इन महिलाओं के पति सामान्य तौर पर आव्रजन प्राधिकारियों को सूचित कर देते हैं कि उनका विवाह टूट गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!