पाक सेना की खुली पोल : मरियम नवाज बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'

Edited By Updated: 06 Sep, 2026 02:40 AM

pakistan army exposed maryam nawaz said  not india but our own

पाकिस्तानी सेना हमेशा देश में होने वाले हर आतंकी हमले का झूठा आरोप भारत और अफगानिस्तान पर लगाती रही है।

लाहौर:पाकिस्तानी सेना हमेशा देश में होने वाले हर आतंकी हमले का झूठा आरोप भारत और अफगानिस्तान पर लगाती रही है। लेकिन अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अपनी ही सेना के दावों की पोल खोल दी है। लाहौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब की लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पंजाब प्रांत को पड़ोसी देश (भारत) से कम, बल्कि पाकिस्तान के ही अपने पड़ोसी प्रांतों (खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान) से अधिक खतरा है, जहां से पंजाब में आतंकवाद आता है।

अपराध में 70% कमी का दावा

पंजाब प्रांत में आतंकवाद और अपराध को नियंत्रित करने के लिए प्रोविंशियल इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड थ्रेट असेसमेंट सेंटर (PIFTAC) और AI हब की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से पंजाब प्रांत में अपराधों में 70% तक की कमी आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि PIFTAC और एआई हब के जरिए खतरों का पहले ही पता लगाया जा सकेगा, सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा और चुनौतियों पर समय रहते कार्रवाई संभव होगी।

लेकिन सच कुछ और भी है: पंजाब अब भी है भारत विरोधी आतंकवाद का गढ़

एक तरफ जहां मरियम नवाज ने यह स्पष्ट किया कि आतंकवाद पाकिस्तान की अपनी आंतरिक समस्या है और उसे भारत से कोई खतरा नहीं है, वहीं दूसरी तरफ हकीकत यह भी है कि पाकिस्तान का पंजाब प्रांत आज भी भारत विरोधी आतंकवाद का मुख्य गढ़ बना हुआ है।

लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और अल बद्र जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों के सरगना आज भी इसी प्रांत में शरण लिए हुए हैं। इसके अलावा, भारत के खिलाफ आईएसआई (ISI) द्वारा प्रायोजित गैंगस्टर नेटवर्क का मुख्य केंद्र (एपिसेंटर) भी पाकिस्तान का पंजाब प्रांत ही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!