पाकिस्तान ने भारत के 22 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Edited By Isha,Updated: 30 Nov, 2018 04:50 PM

pakistan arrests 22 fishermen of india

पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए)

कराचीः पाकिस्तानी अधिकारियों ने 22 भारतीय मछुआरों को कथित तौर पर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के मामले में गिरफ्तार किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ (पीएमएसए) के र्किमयों ने एक अभियान के दौरान इन मछुआरों को गिरफ्तार किया।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त की गई हैं। इन मछुआरों को डॉक पुलिस को सौंप दिया गया था। शुक्रवार को उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जिसने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि  उन्हें अब लांढी जेल भेजा जाएगा। इस साल अक्टूबर से ऐसा तीसरी बार हुआ है जब भारतीय मछुआरों के जत्थे को पीएमएसए ने गिरफ्तार किया है और उनकी नावें भी जब्त की गई हैं।       
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!