मलीहा लोधी को बर्खास्त कर फंसे इमरान खान, अब पाकिस्तान ने दी सफाई

Edited By vasudha,Updated: 05 Oct, 2019 01:46 PM

pakistan clarified about maliha lodhi

पाकिस्तान ने कहा कि मलीहा लोधी को हटाया नहीं गया बल्कि उनका कार्यकाल पूरा हो जाने की वजह से संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर उनकी जगह मुनीर अकरम को यह पद दिया गया है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा कि मलीहा लोधी को हटाया नहीं गया बल्कि उनका कार्यकाल पूरा हो जाने की वजह से संयुक्त राष्ट्र में देश के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर उनकी जगह मुनीर अकरम को यह पद दिया गया है। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने चौंकाने वाला कदम उठाते हुए इस हफ्ते अकरम को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के नये स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया। अकरम को भारत विरोधी सख्त रुख के लिए जाना जाता है।

PunjabKesari

खान के न्यूयॉर्क से लौटने के एक दिन बाद अकरम की नियुक्ति की घोषणा की गई। खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में कश्मीर का मुद्दा उठाया था। डॉन समाचार-पत्र ने खबर दी कि विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के हालिया सत्र में खान के “सफल भागीदारी” के लिए लोधी को शुक्रवार को श्रेय दिया था और इससे इनकार किया कि उन्हें पद से हटाया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मौहम्मद फैसल ने ट्वीट किया कि लोधी ने “अपना कार्यकाल” पूरा कर लिया है। 

 

फैसल ने संयुक्त राष्ट्र में दूत बदले जाने के पीछे के कारणों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बाद ट्वीट किया कि इन आरोपों में जरा भी सचाई नहीं है कि डॉ लोधी को किसी कारण से हटाया गया। प्रवक्ता ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के हवाले से कहा कि निवर्तमान दूत ने निष्ठा एवं जिम्मेदारी से पाकिस्तान को सेवा दी और कौशल एवं समर्पण के साथ प्रधानमंत्री के यूएनजीए के सफल दौरे का आयोजन किया।

 

पूर्व में पत्रकार रही लोधी ने करीब साढ़े चार साल तक संयुक्त राष्ट्र में दूत के तौर पर सेवा दी। अकरम के नाम की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के बाद वह पद छोड़ने की योजना बना रहीं थीं। अकरम (74) एक अनुभवी राजनयिक रहे हैं और उनकी गिनती उन दूतों में होती है जो भारत के प्रति सख्त रुख रखते हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!