Edited By Pardeep,Updated: 26 Jul, 2018 03:31 AM
पाकिस्तान में बुधवार को हुए के बाद अाम चुनावों की गिनती तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई है। जियो टीवी के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। ताजा अाकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार इमरान खान की पार्टी को सबसे अधिक 108 सीट से बढ़त बनाए है। इसके साथ नवाज शरीफ...
इस्लामाबादः पाकिस्तान में बुधवार को हुए अाम चुनावों की गिनती को तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया है। जियो टीवी के हवाले से इसकी जानकारी दी गई।
अभी तक अाए रुझानों में इमरान खान की पार्टी सबसे अधिक 108 सीट से बढ़त बनाए है। इसके साथ नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएनएल 70 सीट से बढ़त बनाए है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) 39 पर आगे है। 54 सीटों पर निर्दलीय बढत बनाए है। इमरान खान मियांवली में बढ़त बनाए हुए हैं। PPP के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी लरकाना में आगे चल रहे हैं। PPP की नफीसा शाह खैरपुर में और खुर्शीद शाह सुक्कूर में आगे हैं।