26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की बढ़ी मुश्किलें, 5 गवाहों ने दी गवाही

Edited By Anil dev,Updated: 03 Jan, 2020 11:39 AM

pakistan court hafiz saeed 26 11 attacks

पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में पांच गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद और उसके करीबी जफर इकबाल के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उनकी संलिप्तता के बारे में बृहस्पतिवार को गवाही दी। लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और...

लाहौरः पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में पांच गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद और उसके करीबी जफर इकबाल के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उनकी संलिप्तता के बारे में बृहस्पतिवार को गवाही दी। लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों - हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था।


अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा, ‘‘ पांच गवाहों ने सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’ उन्होंने बताया कि सईद और इकबाल की कानूनी टीम ने गवाहों से जिरह की। आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी तथा अभियोजन पक्ष को और गवाह पेश करने का निर्देश दिया। वर्ष 2012 में मुम्बई हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी। अमेरिका ने सईद को अभ्यारोपित करने का स्वागत किया और पाकिस्तान से पूरा मुकदमा सुनिश्चित करने की अपील की।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!