उदयपुर निर्मम हत्या से कनेक्शन पर चिढ़ा पाकिस्तान, इस्लामी संगठन से संबंध को किया खारिज, पढें विदेश की 10 बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 01 Jul, 2022 06:35 AM

pakistan irked over connection with udaipur ruthless murder

आंतकवादियों की शरणस्थली पाकिस्तान उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या के आरोपियों के कराची स्थित इस्लामी संगठन से संबंध जुड़ने की खबरों से तिलमिला उठा है। पाक विदेश

इंटरनेशनल डेस्कः आंतकवादियों की शरणस्थली पाकिस्तान उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या के आरोपियों के कराची स्थित इस्लामी संगठन से संबंध जुड़ने की खबरों से तिलमिला उठा है। पाक विदेश कार्यालय ने बुधवार को इन खबरों को खारिज किया हैं। रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद नामक दो लोगों ने मंगलवार को भारत के राजस्थान प्रांत के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि दो मुख्य आरोपियों में से एक का कराची स्थित इस्लामी संगठन दावत-ए-इस्लामी से संबंध है और वह 2014 में कराची गया था।

जी-20 की बैठक जम्मू कश्मीर में कराने की खबरों पर तिलमिलाया चीन, कही यह बात 
चीन ने जी-20 के नेताओं की अगले साल होने वाली बैठक जम्मू कश्मीर में आयोजित करने की भारत की योजनाओं की खबरों पर बृहस्पतिवार को विरोध जताया और अपने करीबी सहयोगी पाकिस्तान के स्वर में स्वर मिलाते हुए कहा कि संबंधित पक्षों को मुद्दे को राजनीतिक रंग देने से बचना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने बृहस्पतिवार को यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में आधिकारिक मीडिया के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘हमने ताजा घटनाक्रम का संज्ञान लिया है।'' उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर पर चीन का रुख सतत और बिल्कुल स्पष्ट है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से चला आ रहा मुद्दा है। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय सहमतियों के अनुरूप इसका उचित समाधान निकालना चाहिए।''

यूक्रेन के सबसे खास बंदरगाह से छूटा रूस का कब्जा 
रूसी सेना ने रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे काला सागर के स्नेक आइलैंड पर को छोड़ दिया है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने इस आइलैंड से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया है। हालांकि रूस ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा है कि उसने नेकदिल दिखाते हुए इस आइलैंड को छोड़ा है। 

BRICS मीटिंग में एंट्री बैन होने पर भड़का पाकिस्तान, नेहरू-गांधी का नाम लेकर भारत पर साधा निशाना
पाकिस्तान की BRICS मीटिंग में एंट्री बैन होने पर पाकिस्तानी विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार भड़क गईं और  भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला । हिना  खार ने नेहरू और गांधी  के नाम का इस्तेमाल  करते हुए भारत पर निशाना साधा। हिना ने कहा कि  पाकिस्तान की विदेश नीति बहुत अच्छी चल रही है। पाकिस्तान अलग-थलग नहीं हुआ है। पाकिस्तान के सभी राजनयिक मिशन जारी हैं। लेकिन आज भारत अपने महानायकों नेहरू और गांधी के रास्ते से भटक गया है। इसके साथ ही उन्होंने  नेशनल असेंबली में चीन को अपना सबसे बड़ा दोस्त बताया। 

पुतिन से दी फिनलैंड और स्वीडन को धमकी,जानिए क्या है वजह 
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड और स्वीडन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सीमा पर विदेशी सैनिकों की तैनाती हुई तो रूस इसका जवाब देगा। बता दें कि नाटो ने फिनलैंड और स्वीडन को औपचारिक रूप से सैन्य संगठन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नाटो के राष्ट्राध्यक्षों ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। 

इस्राइल में चार साल में पांचवें चुनाव की तैयारी, संसद ने भारी मतों से दी मंजूरी   
वामपंथी, केंद्र और दक्षिणपंथी से लेकर यहां तक कि एक इस्लामी अरब पार्टी तक सबसे विविध राजनीतिक गठबंधन के साथ इस्राइल का प्रयोग आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गया। नेसेट ने 92-0 के भारी मतों वोटिंग कर नए चुनावों का रास्ता साफ कर दिया। चार साल से कम समय में यह पांचवांचुनाव होगा। नेतन्याहू विरोधी गठबंधन (पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से दूर रखने का संकल्प) जिसने एक साल से अधिक समय तक तीखे वैचारिक मतभेदों के साथ सरकार चलाई, आखिरकार अपनी असंगति के बाद खत्म हो गया।

महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण के दोषी अमेरिकी पॉप गायक कैली को 30 साल जेल की सजा 
महिलाओं और बच्चों के यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के नौ माह बाद अमेरिकी पॉप गायक आर कैली (55) को बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) सजा सुनाई गई।। केली को 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। आर कैली को पिछले साल सितंबर में न्यूयार्क की अदालत ने आठ महिलाओं की तस्करी का दोषी ठहराया था। इसके बाद से उसकी सजा पर बहस चल रही थी। वेराइटी के अनुसार, 55 वर्षीय गायक रॉबर्ट सिल्वेस्टर कैली को रैकेटियरिंग और मान अधिनियम को तोड़ने के आठ आरोपों में दोषी पाया गया था। 45 गवाहों ने सरकार के लिए गवाही दी थी। कैली जुलाई 2019 से जेल में बंद है।

यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका 
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के यहां शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही रूस के आक्रमण से लड़ने के लिए यूक्रेन को 80 करोड़ अमेरीकी डालर की सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा। बाइडेन ने कहा कि नई सहायता में उन्नत वायु रक्षा प्रणाली, काउंटर बैटरी रडार और हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम या एचआईएमएआरएस के लिए अतिरिक्त गोला बारूद शामिल होगा, जिसे प्रशासन पहले ही यूक्रेन भेज चुका है। 

जैक्सन ने शपथ ली, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश बनीं 
अमेरिका में केतनजी ब्राउन जैक्सन ने उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही वह देश की शीर्ष अदालत में पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश भी बन गईं। 51 वर्षीय जैक्सन अदालत की 116वीं न्यायधीश हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को उस न्यायाधीश की जगह ली, जिसके लिए उन्होंने कभी काम किया था। न्यायमूर्ति स्टीफन ब्रेयर आज सेवानिवृत्त हुए। कुछ देर बाद जैक्सन ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए आवश्यक दो शपथ लीं, एक ब्रेयर द्वारा दिलाई गई जबकि दूसरी मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स द्वारा दिलाई गई। 

तालिबान बोला- धार्मिक सभा के दौरान महिलाओं का प्रतिनिधित्व पुरुष करेंगे 
उप प्रधानमंत्री मावलवी अब्दुल सलाम हनफी ने एलान किया कि काबुल में धार्मिक विद्वानों की सभा (जिरगा) महिलाओं की भागीदारी के बिना ही बुलाई जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि क्या महिलाएं संसद का हिस्सा बन सकती हैं तो उन्होंने कहा, उनकी तरफ से पुरुष प्रतिनिधि बोलेंगे। खामा प्रेस ने बताया कि 3,000 से ज्यादा धार्मिक विद्वान, आदिवासी बुजुर्ग, बुद्धिजीवी, प्रभावशाली हस्तियां और राष्ट्रीय व्यापारी काबुल के लोया जिरगा हॉल में महिला भागीदारी के बिना ही शामिल होंगे। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!