पाकिस्तान ने हाफिज सईद से पूछताछ के लिए संयुक्त राष्ट्र का अनुरोध ठुकराया

Edited By shukdev,Updated: 07 Mar, 2019 11:41 PM

pakistan rejects un request for interrogation of hafiz saeed

पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से पूछताछ करना चाह रही संयुक्त राष्ट्र की एक टीम का वीजा अनुरोध ठुकरा दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची से अपना नाम हटवाने के लिए सईद की ओर से दायर...

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद से पूछताछ करना चाह रही संयुक्त राष्ट्र की एक टीम का वीजा अनुरोध ठुकरा दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध सूची से अपना नाम हटवाने के लिए सईद की ओर से दायर अर्जी के सिलसिले में यह टीम पाकिस्तान में जमात-उद-दावा प्रमुख से पूछताछ करना चाह रही थी। संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के मुखिया सईद पर 10 दिसंबर 2008 को पाबंदी लगाई थी। मुंबई हमलों के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसे प्रतिबंधित किया था। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। नवंबर 2017 में पाकिस्तान में उसे नजरबंदी से रिहा किया गया था। संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन के एक प्रतिनिधि ने पिछले साल अक्टूबर में संरा लोकपाल को सूचित किया था कि उनकी पाकिस्तान यात्रा के लिए कोई वीजा नहीं जारी किया जाएगा। संरा लोकपाल विश्व संस्था द्वारा प्रतिबंधित लोगों एवं संगठनों द्वारा उन्हें प्रतिबंध सूची से हटाने के अनुरोधों की समीक्षा करता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!