पाकिस्तान ने 145 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 05:25 PM

pakistan releases 145 indian fishermen

कुलभूषण जाधव की उनके परिवार से मुलाकात कराने के तरीके पर भारत की नाराजगी के बीच पाकिस्तान ने 145 भारतीय मछुआरों को वीरवार को रिहा किया। पाकिस्तान ने इन मछुआरों को कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के लिए गिरफ्तार किया था।

इस्लामाबाद: कुलभूषण जाधव की उनके परिवार से मुलाकात कराने के तरीके पर भारत की नाराजगी के बीच पाकिस्तान ने 145 भारतीय मछुआरों को वीरवार को रिहा किया। पाकिस्तान ने इन मछुआरों को कथित तौर पर अपने जल क्षेत्र में मछली पकडऩे के लिए गिरफ्तार किया था।

पिछले सप्ताह विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने घोषणा की थी कि 291 भारतीय मछुआरों को दो चरणों में आठ जनवरी तक रिहा किया जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान ने इन मछुआरों को रिहा करने का यह कदम उठाया है।   एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मछुआरों को कड़ी सुरक्षा के बीच कराची छावनी रेलवे स्टेशन लाया गया जहां से उन्हें लाहौर भेजा जाएगा।

अधिकारी ने बताया ‘‘वाघा सीमा क्रॉसिंग पर उन्हें भारतीय अधिकारियों के हवाले किया जाएगा।’’ बाकी 146 मछुआरों को आठ जनवरी को रिहा किए जाने और वापस भेजे जाने की उम्मीद है। भारतीय मछुआरों को वापस भेजने में मददगार ईदी फाउंडेशन चैरिटी ने रिहा हुए मछुआरों को तोहफे और नकदी भी वितरित की।

पाकिस्तान और भारत एक दूसरे के जल क्षेत्र में अवैध तौर पर मछली पकडऩे के लिए अक्सर मछुआरों को पकड़ते हैं। अरब सागर की सीमा स्पष्ट नहीं होने और लकड़ी की नौकाओं में जीपीएस जैसी तकनीक नहीं होने से कई बार मछुआरे भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंच जाते हैं।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!