पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब

Edited By Pardeep,Updated: 17 May, 2018 09:45 PM

pakistan summoned indian deputy high commissioner

पाकिस्तान ने भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों की ‘‘ अकारण गोलीबारी ’’ की निन्दा की जिसमें एक व्यक्ति मारा गया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने वीरवार को कहा कि भारतीय बलों ने 15...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों की ‘‘ अकारण गोलीबारी ’’ की निन्दा की जिसमें एक व्यक्ति मारा गया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने वीरवार को कहा कि भारतीय बलों ने 15 मई को हॉटस्प्रिंग सेक्टर में ‘‘ अकारण गोलीबारी ’’ की जिसमें डेहरा शेर खान गांव का एक व्यक्ति मारा गया। 

फैसल ने कहा , ‘‘ जानबूझकर आम नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाना वास्तव में निन्दनीय तथा मानवीय गरिमा , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों का उल्लंघन है।’’ उन्होंने दावा किया कि नियंत्रण रेखा और ‘ र्विकंग बाउंडरी ’ पर भारतीय बल भारी हथियारों से लगातार आम नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं और उन्होंने इस साल अब तक एक हजार से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है जिसमें 24 आम लोग मारे गए हैं। 

प्रवक्ता ने कहा , ‘‘ भारत की ओर से यह अभूतपूर्व संघर्षविराम उल्लंघन वर्ष 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1,970 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। ’’ फैसल ने कहा , ‘‘ भारत की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है तथा इसका अंजाम गलत रणनीतिक अनुमान के रूप में निकल सकता है।’’ 

उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को पाकिस्तान लगातार राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन उपलब्ध कराता रहेगा। प्रवक्ता ने अफसोस जताया कि उर्दू के प्रसिद्ध कवि फैज अहमद फैज की बेटी को भारत में एक समारोह को संबोधित करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत अपनी अंदरूनी राजनीति को प्रभावित करने के लिए पाकिस्तान कार्ड का इस्तेमाल करता है।      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!