कार्यकर्ताओं पर खतरे के बाद पाकिस्तान ने रोक दिया पोलियो अभियान

Edited By Tanuja,Updated: 27 Apr, 2019 03:42 PM

pakistan suspends anti polio drive after attacks on workers

पाकिस्तान ने देश के विभिन्न हिस्सों में पोलियो कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बाद पोलियो रोधी अभियान और अभियान के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया रोक दी है। पांच साल की उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए ...

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने देश के विभिन्न हिस्सों में पोलियो कार्यकर्ताओं पर बढ़ते हमलों के बाद पोलियो रोधी अभियान और अभियान के बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया रोक दी है। पांच साल की उम्र के 3.9 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए सोमवार को देशव्यापी अभियान शुरू किया गया था और शुक्रवार उसका अंतिम दिन था जिसके बाद अभियान का मूल्यांकन होना था।

अभियान में शामिल 260,000 पोलियो कार्यकर्ता उस समय परेशानी में पड़ गए जब खबरें आई कि पेशावर के कुछ इलाकों में पोलियो रोधी दवा पिलाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

इन खबरों के बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में अलग-अलग घटनाओं में पोलियो कार्यकर्ताओं की एक टीम की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अन्य घटना में बलूचिस्तान के चमन इलाके में एक महिला पोलियो कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई और एक अन्य घायल हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!