CPEC को लेकर पाक ने भारत पर लगाया आरोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 05:55 PM

pakistan top general accuses india of targeting cpec

पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने आज भारत पर 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन- पाकिस्तान आर्थिक गलियारा...

कराची: पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने आज भारत पर 50 अरब डॉलर की लागत वाले चीन- पाकिस्तान आर्थिक गलियारा(सीपीईसी)परियोजना को विध्वंसकारी गतिविधियों के जरिए निशाना बनाने का आरोप लगाया।

ज्वांइट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल जुबैर महमूद हयात ने आरोप लगाया कि भारत का रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(रॉ)विध्वंसकारी गतिविधियों के जरिए सीपीईसी को निशाना बना रहा है। पाकिस्तान के रक्षा बल में सर्वाेच्च रैंक के सैन्य अधिकारी ने यह टिप्पणी यहां नौसेना कैडेट की एक पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए की। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में शांति एवं स्थिरता क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है।

सीपीईसी सड़क, रेल और ऊर्जा परियोजनाओं का एक नेटवर्क है। यह दक्षिणी पाकिस्तान को और ग्वादर बंदरगाह को चीन के अशांत उयगुर स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ता है। चूंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीआेके)से होकर गुजरता है, इसलिए भारत ने इस परियोजना पर आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान भारत पर विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप अकसर लगाता रहा है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!