पाकिस्तान 360 भारतीय कैदियों को करेगा रिहा

Edited By shukdev,Updated: 05 Apr, 2019 07:54 PM

pakistan will release 360 indian prisoners

पाकिस्तान ने 360 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का  कहना है कि सभी मछुआरों को अरब सागर से जल सीमा को अवैध रूप से पार करने के आरोप में पकड़ा गया था। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता ...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 360 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का  कहना है कि सभी मछुआरों को अरब सागर से जल सीमा को अवैध रूप से पार करने के आरोप में पकड़ा गया था। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने प्रवक्ता मोहम्मद फैसल के मुताबिक पाकिस्तान 15 अप्रैल से चार चरणों में 360 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा। पाकिस्तान और भारत अपने-अपने जलक्षेत्रों में अवैध रूप से मछली पकडऩे के लिए मछुआरों के घुसने पर उन्हें गिरफ्तार करते रहते हैं, लेकिन दोनों देश अभी तक समुद्री सीमा को लेकर किसी भी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं।

PunjabKesari

हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर वहां की जेल में बंद 10 भारतीय कैदियों जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, को तुरंत रिहा करने और वापस भेजने की मांग की थी। भारत और पाकिस्तान ने साल के पहले दिन एक समझौते के तहत एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची सौंपी थी। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान को हिरासत में मौजूद 249 पाकिस्तानी कैदियों और 98 मछुआरों की सूची सौंपी। जबकि पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में 54 नागरिकों और 483 मछुआरों की सूची सौंपी थी। ये सूचियां नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिकों द्वारा एक-दूसरे को सौंपी गईं थी।PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!