अमेरिका : पाकिस्तानी कंपनी पर संघीय सरकार से 20 लाख डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 06:42 PM

pakistani company accused of defrauding the federal government of over 2 millio

अमेरिका में एक पाकिस्तानी कंपनी पर संघीय सरकार से लाखों डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी को दो सरकारी अनुदान मिले थे, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए कंपनी ने अपने मुख्यालय और कर्मचारियों से जुड़ी गलत जानकारी...

वॉशिंगटन : अमेरिका में एक पाकिस्तानी कंपनी पर संघीय सरकार से लाखों डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कंपनी को दो सरकारी अनुदान मिले थे, लेकिन उन्हें हासिल करने के लिए कंपनी ने अपने मुख्यालय और कर्मचारियों से जुड़ी गलत जानकारी दी।

डीसी की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने बताया कि उनके कार्यालय ने संघीय सरकार के साथ धोखाधड़ी के मामलों से निपटने के लिए धोखाधड़ी और संपत्ति वसूली से जुड़ा एक नया विभाग शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सामने आया यह मामला ऐसे मामलों की एक झलक भर है।

पिरो के मुताबिक, एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस नाम की कंपनी ने स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (SBA) से दो अनुदानों के लिए आवेदन किया था। ये अनुदान आर्थिक रूप से पिछड़े समुदायों में कारोबार को सहायता देने वाले एक कार्यक्रम के तहत दिए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने दावा किया था कि उसका मुख्यालय कॉलेज पार्क में है और उसके करीब आधे कर्मचारी भी इसी इलाके में रहते हैं। हालांकि, पिरो के मुताबिक जांच में सामने आया कि कंपनी का वास्तविक मुख्य कार्यालय पाकिस्तान में था।

पिरो ने कहा कि इन सरकारी अनुदानों का उद्देश्य अमेरिका के जरूरतमंद समुदायों और छोटे कारोबारों की मदद करना था। उनके अनुसार, कंपनी ने कथित तौर पर गलत जानकारी देकर सरकारी धन हासिल किया, जो कार्यक्रम के उद्देश्य के अनुरूप नहीं था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!