Edited By Tanuja,Updated: 08 Jun, 2022 12:58 PM
इटली की आतंकवाद-रोधी पुलिस और यूरोपोल ने मंगलवार को 2020 में फ्रांस की शार्ली एब्दो पत्रिका पर हमला करने वाले व्यक्ति से संबंध रखने के संदेह में...
रोम: इटली की आतंकवाद-रोधी पुलिस और यूरोपोल ने मंगलवार को 2020 में फ्रांस की शार्ली एब्दो पत्रिका पर हमला करने वाले व्यक्ति से संबंध रखने के संदेह में 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इटली के उत्तर-पश्चिमी बंदरगाह शहर जीनोआ के पुलिस अधिकारी मंगलवार को 14 पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की तामील की ।
ये पाकिस्तानी नगारिक सितंबर 2020 में पेरिस स्थित शार्ली हेब्दो पत्रिका के बाहर दो लोगों पर चाकू से हमला करने वाले पाकिस्तानी नागरिक से संबंधित हैं। आतंकवाद-रोधी जांचकर्ताओं ने एक बयान में कहा कि इन सभी संदिग्धों पर एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़े होने और पाकिस्तानी हमलावर जहीर हसन महमूद से सीधे संपर्क में रहने का आरोप है। महमूद (27) फिलहाल फ्रांस की हिरासत में है। उसने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसने पत्रिका में पैगंबर मोहम्मद का चित्र बनाए जाने से गुस्सा होकर हमले को अंजाम दिया था। एपी शफीक संतोष