फ्रांस में व्यक्ति ने जीती 18 महीने में लाखों यूरो की 2 लॉटरियां

Edited By Anil dev,Updated: 06 Jun, 2018 05:11 PM

paris france lottery jackpot

अक्सर कहा जाता है कि किस्मत कभी भी बदल सकती है। यह बात एक फ्रांसीसी व्यक्ति के साथ सच हो गई जब उसने पिछले 18 महीने में लाखों यूरो की दो लॉटरी जीत ली। लॉ पारिसियन अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक पूर्वी होते सेवोई क्षेत्र के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति...

पेरिस: अक्सर कहा जाता है कि किस्मत कभी भी बदल सकती है। यह बात एक फ्रांसीसी व्यक्ति के साथ सच हो गई जब उसने पिछले 18 महीने में लाखों यूरो की दो लॉटरी जीत ली। लॉ पारिसियन अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक पूर्वी होते सेवोई क्षेत्र के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति ने 11 नवंबर 2016 और इस साल 18 मई को ‘मॉय मिलियन’ लॉटरी की टिकट से लाखों यूरो जीत लिए। यह लाटरी यूरो मिलियन फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी हुई है। 

कई बार 100 मिलियन यूरो होती है राशि
यह 12 यूरोपीय देशों में हफ्ते में दो बार ईनाम देती है और इसमें जैकपॉट भी होता है जिसकी राशि कई बार 100 मिलियन यूरो होती है। फ्रांसीसी लॉटरी खेलने वाले ने एक यूरो की टिकट खरीदी जो अपने आप ‘माय मिलियन ड्रा’ में शामिल हो गई। इसकी सबसे न्यूनतम ईनाम राशि दस लाख यूरो है। गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में इसी तरह से एक आस्ट्रलियाई नागरिक ने एक ही हफ्ते में दो लॉटरी जीती थी।       

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!