Edited By Pardeep,Updated: 13 May, 2018 04:44 AM
फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक हमलावर ने चाकू से हमला करके चार लोगों को जख्मी कर दिया जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना मध्य पेरिस में घटित हुई। बीएफएम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी जिसके कारण उसकी मौत...
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक हमलावर ने चाकू से हमला करके चार लोगों को जख्मी कर दिया जिसमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना मध्य पेरिस में घटित हुई।
बीएफएम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बाद में पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। एक पुलिस सूत्र ने इस घटना की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।